प्रधानमंत्री ने श्री ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सदन को नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अंतर्दृष्टि और अनुभव से बहुत लाभ होगा। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “मैं श्री ओम बिरला जी को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूँ। सदन को उनकी अंतर्दृष्टि और अनुभव से बहुत लाभ होगा। उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

Leave a Reply