
Add to favoritesसेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति श्री अहमद अफीफ ने आज (10 जून, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
उपराष्ट्रपति अफीफ ने 09 जून 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सेशेल्स का प्रतिनिधित्व किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने विजन सागर – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के मार्गदर्शन में सेशेल्स को उसकी विकासात्मक आकांक्षाओं में सहायता करने के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संपर्क और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
उपराष्ट्रपति अफीफ ने राष्ट्रपति वेवल रामकलावन और सेशेल्स के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू को शुभकामनाएं दीं और अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर खुशी जताई। दोनों नेताओं ने सेशेल्स में भारत की विकासात्मक साझेदारी सहायता और क्षमता निर्माण सहायता और हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने आपसी लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
*****