
Add to favoritesहोली के इस उमंगपूर्ण अवसर पर मैं सभी को स्नेहिल शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई देता हूं।
रंगों का त्योहार होली हमारे परस्पर संबंधों को प्रगाढ़ करने और वसंत ऋतु के स्वागत का परिचायक है। यह पर्व न सिर्फ़ जीवन के उत्सव का एक भव्य प्रतीक है बल्कि प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को भी दर्शाता है। होली हमारे आपसी जुड़ाव को मजबूत करने, गिले-शिकवे मिटाने और नवीन व जीवंत पलों को अपनाने का एक अनुपम अवसर होता है।
मैं आशा करता हूं कि होली का यह पावन उत्सव हमारे जीवन को खुशियों, उम्मीदों और सद्भावना से परिपूर्ण करेगा।