
Add to favoritesउपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर में आईआरएस के 76वें बैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 अप्रैल, 2024 को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, श्री धनखड़ राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी), नागपुर में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 76वें बैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।