काम के नाम पर नहीं मिला वोट तो धर्म और जाति का ले रहे सहारा’, राजस्थान में BJP पर बरसीं प्रियंका गांधी

Favorite
LoadingAdd to favorites

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो रखे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा चुनावी राज्य राजस्थान के अजमेर के केकड़ी में एक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि जो लोग धर्म या जाति के नाम पर वोट मांगते हैं, वे अपने काम के आधार पर वोट मांगने की स्थिति में नहीं हैं।

चुनावी राज्य राजस्थान के अजमेर के केकड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए वाड्रा ने लोगों से विभिन्न दलों द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद वोट देने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है जबकि भाजपा पूरी तरह बिखरी हुई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर कोई धर्म या जाति के नाम पर वोट मांगता है, तो इसका मतलब है कि वह काम के आधार पर वोट नहीं मांग सकता।”

वाड्रा ने कहा, ”राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि बीजेपी पूरी तरह बिखरी हुई है।”

Leave a Reply