किसी एक व्यक्ति के कहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता’, सचिन पायलट का अहम बयान

Favorite
LoadingAdd to favorites

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला निर्वाचित विधायक करते हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम का फैसला करने का अधिकार पार्टी आलाकमान को सौंपने का एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित होता है। फिर आलाकमान सीएम का फैसला करता है। सचिन पायलट ने यह तमाम टिप्पणियों दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में की हैं।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का दावा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी। 1998 से हर बार सत्ता बदलने का क्रम इस बार थमेगा। दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस प्रदेश के लोगों को बेहतर प्रशासन देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार जिस तरह से विरोधी दलों के नेताओं को निशाना बना रही है, यह सब जनता देख रही है। चुनाव में वोट की ताकत से जनता भाजपा को जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम का फैसला निर्वाचित विधायक और कांग्रेस आलाकमान करेंगे। किसी एक व्यक्ति के कहने से कोई सीएम नहीं बनता है। पायलट ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर राज्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आवश्यकता के अनुसार राज्यों की मदद नहीं की गई। आखिरी दौर के व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच सचिन पायलट ने दैनिक जागरण के संवाददाता नरेंद्र शर्मा से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

Leave a Reply