जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री की जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री किशिदा को धन्यवाद दिया। उन्होंने पुष्टि की कि जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को उनके तीसरे कार्यकाल में भी प्राथमिकता मिलती रहेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंने संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सहयोग को और गहरा करने, नए और उभरते क्षेत्रों को जोड़ने और B2B तथा P2P सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और जापान कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं, जिनमें ऐतिहासिक मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना शामिल है, जो भारत में गतिशीलता के अगले चरण की शुरुआत करेगी, 2022-2027 की अवधि में भारत में 5 ट्रिलियन येन मूल्य के जापानी निवेश का लक्ष्य, और हमारे विनिर्माण सहयोग के परिवर्तन के उद्देश्य से भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक ने सहयोग के इन चल रहे कार्यों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने अगले भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में अपनी चर्चा जारी रखने की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply