जेएसएसपीएस कैडेट ने लीमा, पेरू में आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किए

Favorite
LoadingAdd to favorites

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के कैडेट बाबूलाल हेम्ब्रोम ने आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किए। पेरू के लीमा में चल रही चैंपियनशिप में बाबूलाल ने 49 किग्रा स्नैच और क्लीन एंड जर्क वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

Image

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) को कोयला उत्पादक राज्यों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के अपने प्रयास में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड द्वारा समर्थित किया गया है। रांची के इस प्रतिष्ठित परिसर में लगभग 500 खिलाड़ी औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बाबूलाल की यह उपलब्धि कोयला उत्पादक राज्यों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सीसीएल और कोयला मंत्रालय के प्रयासों का समर्थन है। इसके अलावा, कोयला मंत्रालय की सीएसआर पहल के तहत 7 सहायक कंपनियों में से प्रत्येक में “खेल उत्कृष्टता केंद्र” स्थापित करने की योजना है।

Image

Leave a Reply