
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री मोदी ने कहा कि श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है और यह हमारी सरकार का सम्मान है कि हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया, जो हमारे राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देता है।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
“मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्हें उनके नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है। यह हमारी सरकार का सम्मान है कि हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया, जो हमारे राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देता है।”