ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह

Favorite
LoadingAdd to favorites

चर्चा मेंक्यों?
z 12 सितंबर, 2023 को कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के अंतर्गत राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के द्वारा जयपुर में झालाना स्थित
अकादमी संकुल परिसर में ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रजभाषा रचनाकार प्रतियोगिता 2023 के
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नोट :
प्रमुख बिंदु
z कार्यक्रम में आलेख विधा में प्रथम स्थान पर डॉ. रामदास शर्मा, द्वितीय स्थान पर निर्मल कुमार सिंहल एवं तृतीय स्थान पर अश्विनी गोयल,
समस्यापूर्ति विधा में प्रथम स्थान पर अभिषेक, द्वितीय स्थान पर कमल सिंह कमल एवं तृतीय स्थान पर कल्याण गुर्जर को पुरस्कृत किया
गया।
z वहीं, लघुकथा कहानी विधा में प्रथम स्थान पर जगदीश मोहन रावत, द्वितीय स्थान पर रघुराज सिंह कर्मयोगी एवं तृतीय स्थान पर गोपीनाथ,
संस्मरण विधा में प्रथम स्थान पर राजाराम भादू, द्वितीय स्थान पर किशनवीर यादव एवं तृतीय स्थान पर अनन्या को पुरस्कृत किया गया।
z इसी तरह लोकधुन पर आधारित लोकगीत विधा में प्रथम स्थान पर हरिशचंद्र हरि, द्वितीय स्थान पर शिवराम शिव एवं तृतीय स्थान पर सर्वोत्तम
त्रिवेदी को पुरस्कृत किया गया।
z उल्लेखनीय है कि ब्रजभाषा की पाँच साहित्य विधाओं के अंतर्गत 15 विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी विधाओं में प्रथम विजेता
को 11000 रुपए, द्वितीय को 7100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 3100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
z समारोह में ब्रजभाषा की त्रैमासिक पत्रिका ‘ब्रजशतदल’, प्रमिला गंगल का ब्रजभाषा बालकाव्य संग्रह ‘बरजसखा’एवं ब्रजभाषा साहित्यकार
नरेंद्र निर्मल की ‘परिचौ पोथी’का विमोचन भी किया गया

Leave a Reply