राजस्थान में बदलाव होना तय, नामांकन दाखिल कर राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

Favorite
LoadingAdd to favorites

राजस्थान में चुनावी हलचल तेज है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच आज जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया। राठौड़ ने नामांकन के बाद कांग्रेस पर हमला भी बोला।

राजस्थान में परिवर्तन तय

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं जब नामांकन दाखिल करने जा रहा था तो राजस्थान और झोटवाड़ा की जनता का मुझे पूरा साथ मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह का समर्थन मिल रहा है राजस्थान में पीएम मोदी का वादा लोगों के दिलों में है और परिवर्तन निश्चित है।

Leave a Reply