
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व सिकल सेल दिवस पर दोहराया कि उनकी सरकार इस बीमारी पर काबू पाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस आनुवंशिक रक्त विकार के बारे में जागरूकता पैदा करने जैसे अन्य पहलुओं पर भी काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“विश्व सिकल सेल दिवस पर, हम इस बीमारी पर काबू पाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। पिछले साल, हमने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू किया था और जागरूकता पैदा करने, सार्वभौमिक जांच, प्रारंभिक पहचान और उचित देखभाल जैसे पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की शक्ति का भी लाभ उठा रहे हैं।”