लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस/ आरटीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी इसे एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके डाउनलोड कर लें और इसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर लें। एडमिट कार्ड 17 जुलाई को जारी किये जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को होना प्रस्तावित है।
राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 का आयोजन दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के…