India Pakistan Attack News Live

Favorite
LoadingAdd to favorites

India Pakistan Attack News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा स्थगित

भारत पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालातों के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा स्थगित कर दिया गया है. रक्षा मंत्री ने आ

India Pakistan Attack News Live: बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने दी भारत-पाक तनाव पर प्रतिक्रिया

बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर कहा, आतंकवाद उनकी नीति का हिस्सा है. अगर हम आतंकवाद को खत्म करेंगे तो उन्हें लगेगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. वे आतंकवाद को बचाने के लिए जो भी कार्रवाई कर रहे हैं, भारत सरकार उसका जवाब देने के लिए सक्षम है.

 

India Pakistan Attack News Live: भारत-पाक स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने कैंसिल की फ्लाइट

भारत और पाकिस्तान की ताजा स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने 10 मई तक श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़, राजकोट तक आने और जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी है.

 

India Pakistan Attack News Live: दिल्ली में सायरन टेस्टिंग की तैयारी

दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे रेड सायरन की टेस्टिंग होगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. दिल्ली सरकार ने लोगों को पहले ही अलर्ट कर दिया है. सरकार ने कहा है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ टेस्टिंग है.

 

India Pakistan Attack News Live: उरी पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा

एलजी मनोज सिन्हा उरी पहुंचे हैं. यहां कल रात पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी हुई थी. मनोज सिन्हा मौजूदा स्थिति को लेकर अधिकारियों से बात भी करेंगे.

Leave a Reply