
Add to favoritesIndia Pakistan live updates: पाकिस्तानी हमले में जम्मू-कश्मीर में ADDC राज कुमार थापा की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके शहीद होने पर दुख जताया है।
India Pakistan live updates: राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। पूरे शहर में तेज धमाके सुने जा रहे हैं।
India Pakistan live updates: जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी हमला किया जा रहा है। सेना ने इस हमले का जवाब देने के लिए जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सिस्टम शुरू कर दिया है।
India Pakistan live updates: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती लड़ाई को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है। जी-7 ने दोनों देशों से डि-एक्सलेशन का अनुरोध किया है।
India Pakistan live updates: जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है। इसमें आम जनता को निशाना बनाया गया है। सामने आ रहे वीडियोज में कई मकानों को नुकसान दिख रहा है।
India Pakistan live updates: पाकिस्तानी हिमाकत का जवाब देते हुए अल सुबह भारत की तरफ से भी पाकिस्तान के ऊपर जबरदस्त कार्रवाई की गई है। सूत्रों की मानें तो भारत ने पाकिस्तान के कम से कम चार एयरबेसों को निशाना बनाया है।
India Pakistan live updates: शुक्रवार रात को पाकिस्तान की तरफ से भारत के 26 शहरों पर हमले की कोशिश की गई थी। इसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयरबेसों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सुबह 3:15 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक के लिए देश का वायु क्षेत्र को सभी प्रकार की उड़ानों के लिए बंद कर दिया।
