
Add to favoritesIndia Pakistan War Live: राजस्थान के जैसलमेर के किशनघाट इलाके में शुक्रवार की सुबह बम जैसी वस्तु मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वायुसेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, यह वस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनघाट के सामने स्थित जोगियों की बस्ती में एक नर्सरी के पास पड़ी दिखी। कोतवाली के थानाधिकारी प्रेम दान ने बताया कि यह बम जैसी वस्तु लग रही है और सेना के विशेषज्ञ इसे निष्क्रिय करने के लिए किशनघाट जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह बम जैसी वस्तु किस स्थिति में है, यह जिंदा है या नष्ट हो गई है।”