
Add to favoritesपाकिस्तान को मिला आईएमएफ से एक बिलियन डॉलर का लोन, विरोध में भारत वोटिंग से रहा दूर
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: बड़ी खबर आ रही है कि पाकिस्तान को इंटरनेशनल मॉनिट्री फंड यानी आईएमएफ से लोन मिल गया है. एक बिलियन डॉलर का लोन पाकिस्तान को आईएमएफ से मिला है. आज इसे लेकर अहम बैठक होनी थी. भारत की तरफ से पहले बैठक में पाकिस्तान को लोन दिए जाने का विरोध किया गया. बाद में वोटिंग के दौरान भारतीय पक्ष इससे अबसेंट रहा.
India Pakistan War News Live Updates: इधर मुनीर कर रहे भारत पर ड्रोन हमला, वहां बलूचिस्तान लिब्रेशन फ्रंट ने पाकिस्तान पर कर कर दिया अटैक
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: एक तरफ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी नाक बचाने के लिए भारत पर ड्रोन हमला कर रहे हैं. वहीं दूसरे और वो खुद भी चारों तरफ से घिर गए हैं. बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी यानी बीएलए ने पाकिस्तान की सेना पर अटैक को तेज कर दिया है. वो लगातार पाकिस्तान की सेना को बलूचिस्तान में निशाना बना रहे हैं.
India Pakistan War News Live Updates: भारत पाकिस्तान युद्ध पर अमेरिका की तरफ से जारी किया गया स्टेटमेंट, क्या कहा?
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे एनएसए मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं, राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.”
India Pakistan War News Live Updates: भारत में 26 शहरों पर ड्रोन से हमला, सेना ने सब कर दिए धुआं धुआं
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: एक दो नहीं बल्कि सीमा से सटे 26 शहर व जिलों में पाकिस्तान की तरफ से आज हमला किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से यह हमले किए जा रहे हैं. जवाब में भारत की तरफ से एक एक ड्रोन हमले का जवाब दिया जा रहा है. सभी ड्रोन नेस्तनाबूद कर दिए गए हैं। एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान को जवाब दिया गया है.