India Pakistan War News Live Updates

Favorite
LoadingAdd to favorites

पाकिस्तान में एक और एयरबेस पर धमाका, ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की नाम आया सामने

भारत-पाकिस्तान जंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. सिंध के शाहबाज एयरबेस पर एक के बाद एक चार ब्लास्ट होने की खबर आ रही है. इसके साथ ही पाकिस्तान में सुबह से 6  एयरबेस पर ब्लास्ट हो चुका है.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस को संबोधित किया.

भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्‍तान की तफ से राजस्‍थान से लेकर पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है. पाकिस्‍तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोर्ट, पुंछ, जम्‍मू, कठुआ में पाकिस्‍तान के ड्रोन देखे गए.

भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों, जैसे रुद्रम-1, SCALP, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.

Leave a Reply