List of Nuclear Power Plant in India, देखे यहां भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सूची

Favorite
LoadingAdd to favorites

अगर हम बात करें भारत में बिजली के उत्पादन की तो भारत में पांचवें नंबर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट आते हैं बिजली उत्पादन में, हमारे देश में ना केवल नुक्लेअर पावर प्लांट बल्कि हाइड्रोजन इलेक्ट्रिसिटी, विंड पावर, गैस और कुल से भी बिजली बनाई जाती है। नवंबर 2020 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कुल 22 न्यूक्लियर रिएक्टर है जो आठ अलग-अलग न्यूक्लियर पावर प्लांट में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट से 7380 मेगावाट बिजली तैयार की जाती है। मौजूदा समय में भारत सरकार देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट की संख्या को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इसी संदर्भ में 10 और पावर रिएक्टर बनाए जा रहे हैं। दुनिया में चीन और अमेरिका के बाद भारत को दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक कहा जाता है, और इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता भी है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो न्यूक्लियर पावर प्लांट और भारत में मौजूद न्यूक्लियर पावर रिएक्टर के बारे में बेसिक जानकारी आपको जरूर जानी चाहिए क्योंकि जनरल अवेयरनेस विषय में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सूची-  (List of Nuclear Power Plant in India)

1. तारापुर, महाराष्ट्र 

तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन संचालन वर्ष 1969 में शुरू हुआ  था और यह  भारत के सबसे पुराने बिजली स्टेशनों में से एक है। यह संयंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच एक समझौते के तहत बनाया गया था।

2 . रावतभाटा , राजस्थान

रावतभाटा में पहला रिएक्टर दिसंबर 1973 में 100MW की स्थापित क्षमता के साथ चालू किया गया था। संयंत्र के मालिक और संचालक भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) है।

3. कुडनकुलम ,  तमिलनाडु 

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा केंद्र भारत का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है।

Source: Safalta

यह तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम गांव में स्थित है। इस पावर प्लांट ने साल 2013 में काम करना शुरू किया था। रूस की मदद से बने इस पावर प्लांट की क्षमता 2000MW (दो रिएक्टरों से) बिजली पैदा करने की है।

4. काकरापुर, गुजरात 

काकरापुर पावर स्टेशन का संचालन 1993 को किया गया । इसे 01 सितंबर, 1995 को 220MW की क्षमता के दूसरे रिएक्टर से जोड़ा गया था।  यह भारत के गुजरात राज्य के व्यरा शहर में स्थित है।

Leave a Reply