आइज़ोल में रेल संपर्क

Favorite
LoadingAdd to favorites

मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल को बैराबी-सैरांग रेल लाइन के माध्यम से राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही यह असम (दिसपुर), त्रिपुरा (अगरतला) और अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर) के बाद रेल पहुँच वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की चौथी राजधानी बन गई है।

  • इससे पहले शिलांग (मेघालय) में रेलवे संपर्क का खासी दबाव समूहों द्वारा विरोध किया गया था, जिन्हें भय था कि इससे राज्य में बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ सकता है।

 

भारतीय रेल:

  • वर्ष 1853 में शुरुआत के बाद देश की पहली रेल द्वारा बंबई से ठाणे के बीच 21 मील की दूरी तय की गई थी।
  • अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत का रेलवे नेटवर्क विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।
  • वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को अपने आंतरिक राजस्व का 69% माल ढुलाई से तथा 24% यात्री सेवाओं से प्राप्त हुआ जबकि शेष 7% पार्सल सेवाओं, कोचिंग प्राप्तियों और प्लेटफाॅर्म टिकट बिक्री जैसे अन्य स्रोतों से प्राप्त हुआ।
  • वित्त वर्ष 24 में सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान लगभग 1.5% था।
  • वर्ष 2050 तक भारत द्वारा वैश्विक रेल गतिविधि में लगभग 40% योगदान किये जाने की उम्मीद है।
  • भारत में राष्ट्रीय रेल योजना (NRP) 2030 को इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण और भविष्य अनुकूल रेलवे ढाँचे के विकास हेतु तैयार किया गया है।

Leave a Reply