पवन ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

Favorite
LoadingAdd to favorites

चर्चा में क्यों

15 जून, 2023 को केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान को पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वोत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • ‘ग्लोबल विंड डे’(15 जून) के अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा भास्कर ए.सावंत ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव बी.एस.भल्ला से यह सम्मान प्राप्त किया।
  • राज्य के ऊर्जा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी निवेशोन्मुखी अक्षय ऊर्जा नीतियों के कारण राजस्थान सौर ऊर्जा में तो अव्वल है ही, साथ ही वर्ष 2022-23 में देश में सर्वाधिक पवन ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित कर पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए.सावंत ने अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 867 मेगावाट क्षमता की नई पवन ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित की गई जो कि अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है।
  • वर्ष 2022 में प्रदेश में 4337 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई थी जो कि मार्च 2023 तक बढ़कर 5204 मेगावाट हो गई।

Leave a Reply