पांच देशों के दूतों ने भारत के राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किये

Favorite
LoadingAdd to favorites

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (27 मार्च, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, केन्या और जॉर्जिया के राजदूतों/उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन लोगों ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया वे थे:

1. एच.ई. श्री जोसेल फ्रांसिस्को इग्नासियो, फिलीपींस गणराज्य के राजदूत

2. एच.ई. श्री सरदार रुस्तम्बेव, उज़्बेकिस्तान गणराज्य के राजदूत

3. एच.ई. श्री मिखाइल कास्को, बेलारूस गणराज्य के राजदूत

4. एच.ई. श्री पीटर मैना मुनीरी, केन्या गणराज्य के उच्चायुक्त

5. एच.ई. श्री वख्तंग जोशविली, जॉर्जिया के राजदूत

Leave a Reply