प्रधानमंत्री ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की सराहना की

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा उत्पादन में 2023-24 में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की सराहना की है, जो पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8% बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये हो गई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने लिखा:

“बहुत उत्साहजनक विकास। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक सहायक वातावरण का पोषण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा!”

Leave a Reply