प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर उत्पादन में वैश्विक नेता बनने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया

Favorite
LoadingAdd to favorites

भारत मोबाइल फोन निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बन गया है, जिसका निर्यात अब वैश्विक बाजारों तक पहुंच रहा है: श्री नरेन्द्र मोदी

भारत में हर उपकरण के लिए मेड इन इंडिया चिप विकसित करने का सपना पूरा करने की क्षमता है: प्रधानमंत्री

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान भारत के विकास को आकार देने तथा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से भविष्य के लक्ष्यों की एक श्रृंखला की रूपरेखा प्रस्तुत की। सेमीकंडक्टर उत्पादन में वैश्विक नेता बनने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि, “एक समय था जब हम मोबाइल फोन आयात करते थे, लेकिन आज हमने देश में एक विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है तथा भारत एक बड़े विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है।”

उन्होंने कहा कि अब हमने मोबाइल फोन का निर्यात भी शुरू कर दिया है। मेड इन इंडिया चिप-सेमीकंडक्टर उत्पादन प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर, आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे भविष्य से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं तथा हमने भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में श्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर, आधुनिक तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे भविष्य से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं तथा हमने भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर उपकरण में ‘मेड इन इंडिया’ चिप क्यों नहीं हो सकती? उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में इस सपने को पूरा करने की क्षमता है और इसलिए उत्पादन और सेमीकंडक्टर से संबंधित काम भारत में ही होगा। भारत में दुनिया को एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करने की प्रतिभा और साधन हैं।

Leave a Reply