प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया

Favorite
LoadingAdd to favorites

भारत-यूएई संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों नेताओं के बीच सार्थक वार्ता हुई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। श्री मोदी ने भारत-यूएई मैत्री को बढ़ाने के लिए शेख खालिद के जुनून की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। हमने कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। भारत-यूएई मैत्री को मजबूत बनाने के लिए उनका जुनून साफ ​​दिखाई देता है।”

Leave a Reply