
Add to favoritesमॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने आज (10 जून, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस वर्ष की शुरुआत में मार्च में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस की अपनी सफल राजकीय यात्रा और मॉरीशस के नेतृत्व और लोगों के साथ अपनी बातचीत को याद किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि विजन सागर के हिस्से के रूप में मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रभावशाली प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अद्वितीय और बहुआयामी भारत-मॉरीशस साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।