
Add to favoritesभारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (9 मई, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री शामिल थे।