संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित किया जाएगा

Favorite
LoadingRemove from favorites

भारत सरकार की संस्तुति पर भारत के राष्ट्रपति ने संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन, 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय बजट, 2024-25, 23 जुलाई, 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इन विवरणों की जानकारी दी।

Leave a Reply