
Add to favorites
प्रदेश में सत्ता का द्वार खोलने के लिए मेवाड़ अंचल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर से हुंकार भरेंगे। राज्य में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली जनसभा होगी, जिसमें समूचे मेवाड़ को साधने का प्रयास किया जाएगा। इस सभा में उदयपुर जिले की आठों विधानसभाओं के पार्टी प्रत्याशियों को भी मंच मिलेगा।
पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। दिन भर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जनता को न्यौता देकर इस सभा में आमंत्रित किया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर यह प्रधानमंत्री की पहली सभा होगी। जो उदयपुर शहर के बलीचा स्थित नई कृषि उपज मंडी के मैदान में आयेाजित होने जा रही है