सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करेगी

Favorite
LoadingAdd to favorites

भारत सरकार वर्ष 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ मकान बनाने में सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पिछले 10 वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।

पीएमएवाई के अंतर्गत निर्मित सभी मकानों में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ तालमेल करके अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।

आज कैबिनेट की बैठक में पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply