नई सरकार का पहला निर्णय किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है

हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो: प्रधानमंत्री

हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद, पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर पहली फाइल पर हस्ताक्षर किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

Leave a Reply