उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Favorite
LoadingAdd to favorites

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है –

“मैं ईस्टर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्योहार प्रेम, करुणा और क्षमा के गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है।

यह शुभ अवसर हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हुए हमारे जीवन में शांति और सद्भाव लाए।”

Leave a Reply