उपराष्ट्रपति ने सिविल सेवकों से कहा, हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से परे जाकर चीजों को देखें

Favorite
LoadingAdd to favorites

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि सिविल सेवक राजनीतिक व्यवस्थाओं के साथ घुलमिल नहीं सकते

सिविल सेवक बदलाव के वाहक हैं, शासन में महत्वपूर्ण हितधारक हैं, उपराष्ट्रपति ने कहा

हमारी सिविल सेवा पहले से कहीं अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण है, उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया

आपको हमेशा राष्ट्र के हित और कानून के शासन को अपने बैरोमीटर के रूप में रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्रवादी और संघवादी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने आईएएस 2022 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर जोर दिया कि सिविल सेवकों को हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से परे देखना चाहिए। आज उपराष्ट्रपति के आवास पर आईएएस 2022 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि सिविल सेवक राजनीतिक दलों के साथ घुलमिल नहीं सकते।

भारतीय नौकरशाही की क्षमता और योग्यता को स्वीकार करते हुए उपराष्ट्रपति ने उपस्थित अधिकारियों से राष्ट्रवादी, संघवादी दृष्टिकोण अपनाने और हमेशा राष्ट्र के हित को सर्वोच्च रखने तथा कानून के शासन को बनाए रखने का आह्वान किया। युवा सहायक सचिवों को युवा मस्तिष्कों के लिए प्रेरणा और प्रेरक शक्ति के रूप में संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने सिविल सेवकों से उच्चतम नैतिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आप परिवर्तन के वाहक हैं। आप गुणवत्तापूर्ण शासन में महत्वपूर्ण हितधारक हैं और त्वरित विकास के पथप्रदर्शक हैं।”

Leave a Reply