
Add to favorites
रीट और सीटेट के स्वरूप में बदलाव की तैयारी; ग्रेड थर्ड की तर्ज पर अबवरिष्ठ अध्यापक, स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा देनी होगीराजस्थान ही नहीं बल्कि देश भर में निकट भविष्यमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों यानी वरिष्ठअध्यापक ग्रेड सैकंड व स्कूल लेक्चरर के पदों परभर्ती से पूर्व भी पात्रता परीक्षा यानी टीचर एबिलिटीटेस्ट (टीईटी) क्वालिफाई करना होगा। सैकंड औरफर्स्ट ग्रेड के टीचरों के लिए भी भर्ती से पहले एक औरपायदान बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकेलिए सेंटर लेवल पर सीटेट और स्टेट लेवल पर रीट कादायरा बढ़ाने को लेकर प्रारंभिक स्तर की बैठक दिल्लीमें हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर शिक्षक पात्रतापरीक्षाके लिए नियम तय करने वाली एजेंसी राष्ट्रीयअध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस पर कामशुरू कर दिया है। यह सारी एक्सरसाइज नई शिक्षा नीति2020 की अनुपालना में की जा रही है। शेष| पेज 8रीट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी ही तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों की भर्ती के लिए आवेदन के पात्र• एनसीटीई की गाइड लाइन के आधार पर अभीतक सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से5 तक और कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों केलिए केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट)का आयोजन दो स्तरों पर किया जा रहा है।21 जनवरी को सीबीएसई ने इस पात्रता परीक्षाके 18वें संस्करण का आयोजन किया था।सीटेट क्वालिफाई अभ्यर्थी केंद्रीय स्कूलों मेंप्राइमरी व मिडिल स्कूलों में शिक्षकों के पदों केलिए आवेदन के लिए पात्र रहते हैं। इसी तरहराजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती सेपूर्व रीट का आयोजन हो रहा है। रीट क्वालिफाईकरने वाले अभ्यर्थी ही तृतीय श्रेणी शिक्षक पदोंकी भर्ती के लिए आवेदन के योग्य रहते हैं।दिल्ली में हाई लेवल की मीटिंग में हुआ महत्वपूर्ण बदलावों पर मंथन• इस महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर एनसीटीई की ओर से एक हाई लेवल की बैठक दिल्ली में12 फरवरी को आयोजित हो चुकी है। इस बैठक में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहितदेश भर के शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधियों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एनसीटीई केसचिव केसांग वाई शेरपा के बुलावे पर आरबीएसई के रीट को-ऑर्डिनेटर की अगुवाई में एकप्रतिनिधिमंडल इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुआ।• टीईटी का विस्तार स्कूल के सभी चरणों के शिक्षकों के लिए करना होगाएनसीटीई के सचिव केसांग बाई शेरपा ने शिक्षा बोड़ों को भेजे पत्र में जानकारी दी कि एनईपीके पैरा 5.4 के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राथमिक विद्यालय में भर्ती के लिए एक अनिवार्य• मानदंड और गुणवत्ता संकेतकों में से एक है। अब एनईपी 2020 के तहत इस टीईटी का विस्तारस्कूल के सभी चरणों के शिक्षकों के लिए करना है। इसके दृष्टिगत ही टीईटी आयोजित करनेवाली राज्य व केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल के लिए राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस बुलाई।
