
Add to favorites
राहुल के जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उनके साथ सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी दिखे। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या अब सब साथ हैं तो इस पर कांग्रेस नेता ने हंसते हुए कहा कि हम न सिर्फ साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं। राहुल के इस बयान पर भाजपा ने तंज कसा है।
राजस्थान चुनाव के चलते वार-पलटवार की राजनीति जोरों पर है। जयपुर में आज चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एकतरफ भाजपा पर पलटवार किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने की बात कही।
हम साथ ही नहीं, एकजुट भी हैंः राहुल
राहुल के जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उनके साथ सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी दिखे। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या अब सब साथ हैं, तो इस पर कांग्रेस नेता ने हंसते हुए कहा कि हम न सिर्फ साथ दिख रहे हैं बल्कि एकजुट भी हैं। हम साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी।
भाजपा ने कसा तंज
राहुल के इस बयान पर भाजपा (BJP on Rahul Gandhi) नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फोटोशूट है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फोटो के लिए है, क्योंकि राहुल गांधी जानते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है।