
Add to favoritesज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2025 सेशन-1 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अधिसूचना में छात्रों को बताया गया है कि वे सेशन 1 के लिए तय की गई आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से आवेदन कर लें। इसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन का मौका नहीं मिलेगा और न ही NTA की ओर से आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया जायेगा। इसलिए अभी तक फॉर्म न भर पाने वाले स्टूडेंट्स जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर लें।
इन डेट्स में फॉर्म में कर सकेंगे करेक्शन
एनटीए की ओर से जारी की गई अधिसूचना बताया गया है आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें संशोधन किया जा सकेगा जिसके लिए विंडो 26 नवंबर से 27 नवंबर 2024 रात्रि 11:50 PM तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी इसी समय के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म में त्रुटि सुधार कर पाएंगे।
इन फील्ड्स में कर सकेंगे सुधार
एनटीए की ओर से जिन फील्ड्स में सुधार किया जा सकेगा उसकी जानकारी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक छात्र नाम, माता का नाम, पिता का नाम में से किसी एक फील्ड में सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा 10वीं/ 12वीं की डिटेल/ पैन कार्ड/ एग्जामिनेशन सिटी सिलेक्शन/ एग्जामिनेशन का मीडियम/ डेट ऑफ बर्थ/ जेंडर/ कैटेगरी/ सब कैटगरी (पीडब्ल्यूडी)/ सिग्नेचर एवं पेपर एड करने जैसे डिटेल में संशोधन कर पायेंगे।