10वीं-12वीं को छोड़कर ऑनलाइन क्लासेज में शिफ्ट हुए दिल्ली के स्कूल, एनसीआर के विद्यालयों में अवकाश घोषित

Favorite
LoadingAdd to favorites
देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथे चरण (GRAP- 4) आज सुबह आठ बजे से लागू हो गया है। राजधानी में हवा का स्तर बेहद ही खराब स्थिति में पहुंच गया है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में स्थित सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है ताकी बच्चों को खराब वायु गुणवत्ता से राहत दी जा सके। स्कूल बंद करने की जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स (X) के माध्यम से दी है। 

10th एवं 12th क्लास लेने की छूट 

स्टूडेंट्स एवं उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए फिजिकल क्लासेज जारी रहेंगी। ऐसे में सभी स्कूल 10वीं एवं 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को स्कूल में बुला सकेंगे, अन्य सभी कक्षाओं को ऑनलाइन क्लासेज में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply