पेरिस ओलंपिक में गया हर खिलाड़ी चैंपियन है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल से बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल से बातचीत की। नई दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने खेलों से उनके अनुभव सुने और खेल के मैदान पर उनके कारनामों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च गुणवत्ता वाला खेल बुनियादी ढांचा बनाया जाए। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा; “पेरिस ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल से बातचीत करके बहुत खुशी हुई। खेलों से उनके अनुभव सुने और खेल के मैदान पर उनके कारनामों की सराहना की।” “पेरिस गया हर खिलाड़ी चैंपियन है। भारत सरकार खेलों को समर्थन देना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च गुणवत्ता वाला खेल बुनियादी ढांचा बनाया जाए।”

Leave a Reply