प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

Favorite
LoadingAdd to favorites

श्री एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। श्री एन चंद्रबाबू नायडू गारू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य सभी लोगों को भी बधाई। टीडीपी, जन सेना और भाजपा सरकार आंध्र प्रदेश को गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Leave a Reply