
Add to favoritesसाहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति झांसी की निडर रानी लक्ष्मीबाई की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा:
“साहस और देशभक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति झांसी की निडर रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनकी बहादुरी और प्रयास पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में उनके नेतृत्व ने दिखाया कि सच्चा दृढ़ संकल्प क्या होता है।”