
Add to favoritesप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर याद करते हुए। उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व और गरीबों के उत्थान के प्रयासों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान अद्वितीय है। हम उनके आदर्शों को पूरा करने और एक ऐसा समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो न्यायपूर्ण और दयालु हो।”