प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल तस्वीर बदलने का आग्रह किया

Favorite
LoadingAdd to favorites

साथ ही harghartiranga.com पर तिरंगा के साथ सेल्फी साझा करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर में तिरंगा लगाया। उन्होंने सभी से ऐसा करने का आग्रह किया ताकि हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाया जा सके। श्री मोदी ने सभी से harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया। एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही, आइए हम फिर से #HarGharTiranga को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल रहा हूँ और मैं आप सभी से भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ देने का आग्रह करता हूँ। और हाँ, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर साझा करें”

Leave a Reply