प्रधानमंत्री मोदी ने के पी शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी

Favorite
LoadingAdd to favorites

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री के.पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत करने तथा परस्पर लाभकारी सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर @kpsharmaoli को बधाई। हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारे परस्पर लाभकारी सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा है। @PM_nepal_”

Leave a Reply