
Add to favoritesमई 2024 तक भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं:-
भारत सरकार को मई 2024 तक ₹5,72,845 करोड़ (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2024-25 का 18.6%) प्राप्त हुआ है, जिसमें ₹3,19,036 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), ₹2,51,722 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹2,087 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं, जो ऋणों की वसूली के कारण हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹1,39,751 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹21,471 करोड़ अधिक है।
भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹6,23,460 करोड़ (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 13.1%) है, जिसमें से ₹4,79,835 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹1,43,625 करोड़ पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से ₹1,23,810 करोड़ ब्याज भुगतान के कारण और ₹54,688 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के कारण हैं।