मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

Favorite
LoadingAdd to favorites

हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) हथियार प्रणाली का कई बार विभिन्न उड़ान विन्यासों में मूल्यांकन किया गया।

  • एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल एक मध्यम या लंबी दूरी की मिसाइल है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य टैंक और बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करना है।
  • यह कम वज़न वाली, दागो और भूल जाओ मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। इसमें उन्नत वैमानिकी (Avionics) के साथ-साथ अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग सीकर भी शामिल हैं।
  • इसे 15 किलोग्राम से कम वज़न के साथ 2.5 किमी. की अधिकतम सीमा के लिये डिज़ाइन किये गए ट्राईपोड के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इसे एक सैनिक अपने कंधे पर भी उठा सकता है।
  • इस प्रणाली में MPATGM, लॉन्चर, लक्ष्य अधिग्रहण प्रणाली और अग्नि नियंत्रण इकाई भी शामिल है।
  • ATGM प्रणाली दिन/रात और शीर्ष हमला (Top Attack) क्षमता से सुसज्जित है।

Man_Portable_Anti_Tank_Guided_Missile

Leave a Reply