राजस्थान में लोगों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ किया मतदान’, भाजपा ने समीक्षा बैठक में साधा निशाना

Favorite
LoadingAdd to favorites

राजस्थान में विधानसभा के लिए चुनाव हो चुका है, अब बस परिणाम आने का इंतजार है। वहीं, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को कहा कि लोगों ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान किया है और विश्वास जताया कि राजस्थान में भाजपा भारी जनादेश के साथ सरकार बनाएगी।

कार्यकर्ताओं के काम की प्रशंसा की

अरुण सिंह राजस्थान के लिए भाजपा के राज्य प्रभारी हैं, उन्होंने 25 नवंबर के विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष सीपी जोशी और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के काम की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि मैंने कई राज्यों का (भाजपा का) चुनाव प्रबंधन देखा है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रबंधन मजबूत था। पूरी टीम ने सकारात्मक गति बनाए रखते हुए लगातार काम किया है। वहीं, सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी टीमों ने विधानसभा चुनाव के लिए दिन-रात काम किया।

लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी

उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी थी और इसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड मतदान हुआ। लोगों ने उनके कुशासन के खिलाफ मतदान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी थी और इसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड मतदान हुआ। लोगों ने उनके कुशासन के खिलाफ मतदान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया।

राजस्थान में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के पिछले चुनावों के आंकड़े से थोड़ा अधिक है। 2018 में राज्य में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 पर मतदान हुआ और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Leave a Reply