रेड ड्वार्फ स्टार की परिक्रमा करता विशाल ग्रह

Favorite
LoadingAdd to favorites

खगोलविदों ने हमारे सौरमंडल से परे रेड ड्वार्फ स्टार/लाल बौने तारे TOI-6894 की परिक्रमा कर रहे शनि ग्रह के आकार के एक गैसीय ग्रह की खोज की है।

  • इस ग्रह का अध्ययन मुख्य रूप से नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) और चिली स्थित यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला द्वारा संचालित वेरी लार्ज टेलीस्कोप (VLT) के डेटा का उपयोग करके किया गया।
  • यह इतना विशालकाय ग्रह को समाहित करने वाला सबसे छोटा ज्ञात तारा है, जो ग्रह निर्माण के पारंपरिक सिद्धांतों को चुनौती देता है।
  • यह तारा सिंह (Leo) तारामंडल में स्थित है और सूर्य के द्रव्यमान का केवल 21% होने के बावजूद एक शनि-आकार के गैस दानव ग्रह को धारण करता है। यह खगोलीय व्यवस्था वर्तमान वैज्ञानिक मॉडल्स को चुनौती देती है, जो यह मानते हैं कि छोटे तारे आमतौर पर केवल पृथ्वी या मंगल जैसे चट्टानी ग्रहों का निर्माण करते हैं।
  • रेड ड्वार्फ: रेड ड्वार्फ सबसे छोटे तारे हैं, जिनका द्रव्यमान सूर्य के 7.5% से 50% के बीच होता है
    • उनकी चमक बहुत कम होती है, वे सूर्य की चमक का केवल 0.01% से 10% ही उत्सर्जित करते हैं तथा सतह का कम तापमान उन्हें लाल या नारंगी चमक देता है
    • उनकी धीमी हाइड्रोजन दहन प्रक्रिया उन्हें खरबों वर्षों तक चमकने में सक्षम बनाती है, जो सूर्य के 10 अरब वर्ष के जीवनकाल से भी अधिक है
    • ये आकाशगंगा (मिल्की वे) में सबसे अधिक पाए जाने वाले तारों का प्रकार हैं। सूर्य के सबसे निकटस्थ तारा, प्रॉक्सिमा सेंटॉरी, भी एक लाल बौना (रेड ड्वार्फ) ही है।

Leave a Reply