श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार हितधारकों के साथ परामर्श मंच बनाने की पहल की

Favorite
LoadingAdd to favorites

यह दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित मामलों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा

छह अलग-अलग हितधारक सलाहकार समितियां (एसएसी) गठित की गईं

छह एसएसी में से तीन के लिए चार्टर विकसित किए गए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समावेशी और सहयोगात्मक नीति निर्णय-निर्माण को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप, संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने संचार राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी के साथ मिलकर नवगठित हितधारक सलाहकार समितियों (एसएसी) के दो दिवसीय सत्र की पहली बैठक आयोजित की। यह पहल भारत के दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य को विस्तारित करने और आकार देने में उद्योग जगत के नेताओं को शामिल करने में महत्वपूर्ण होगी।

 

 

Image

छवि

दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित मामलों पर सरकार के साथ लगातार दो-तरफ़ा संवाद की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे संबंधित विभिन्न मामलों पर दूरसंचार विभाग को मूल्यवान जानकारी प्रदान करने के लिए छह अलग-अलग हितधारक सलाहकार समितियों (एसएसी) का गठन किया है।

शीर्ष सीईओ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्यमी और उद्योग के विचार नेता इन छह सलाहकार समितियों (एसएसी) के सदस्य हैं।

दूरसंचार सेवा प्रदाता (16/07 को बैठक)

इंटरनेट सेवा प्रदाता और अवसंरचना प्रदाता (16/07 को बैठक)

दूरसंचार क्षेत्र के मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) (15/07 को बैठक संपन्न)

दूरसंचार इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र (15/07 को बैठक संपन्न)

उपग्रह संचार पारिस्थितिकी तंत्र (15/07 को बैठक संपन्न)

दूरसंचार क्षेत्र में शिक्षाविद और अनुसंधान एवं विकास (16/07 को बैठक)

Leave a Reply