Favorite
LoadingAdd to favorites
National Teachers Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उन शिक्षकों की उत्कृष्टता को मान्यता देना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. यह पुरस्कार देशभर के शिक्षकों को उनकी निस्वार्थ सेवा, छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रदान किया जाता है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा.
National Teachers Award 2024 देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की लिस्ट यहां देखें

National Teachers Award 2024 देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की लिस्ट यहां देखें

दुनिया में गुरु का स्थान सबसे ऊपर आता है और उनका सम्मान सर्वोपरि होता है. भारत में भी शिक्षकों के सम्मान में कई तरह के सम्मान/पुरस्कार प्रदान किये जाते है, ऐसे ही देश के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किये जाते है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की भी घोषणा कर दी गयी है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किये जायेंगे, यह प्रतिष्ठित समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा.

Leave a Reply