India Pakistan Attack News Live

Favorite
LoadingAdd to favorites

परेशन सिंदूर पर होगी विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अलर्ट पर देश के हवाई अड्डे

 

India Pakistan Attack News Live: बाड़मेर में शाम 6 बजे के बाद ब्लैकआउट

राजस्थान के बाड़मेर में शाम 5 बजे के बाद बाजार पूरी तरह से बंद हो जाएंगे. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा. सभी घरों की लाइट्स भी बंद रहेंगी.

 

India Pakistan Attack News Live: हाई अलर्ट पर चंडीगढ़

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है. दवाई की दुकानों को छोड़कर कर आज शाम 7 बजे सब कुछ बंद हो जाएगा. इसको लेकर निर्देश जारी किया गया है.

 

India Pakistan Attack News Live: कर्नाटक सरकार के मुस्लिम मंत्री बोले- ‘मैं पाकिस्तान जाऊंगा और…’

कर्नाटक के मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान ने कहा, “मैं देश के लिए खुद को बलिदान करने के लिए तैयार हूं. अगर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इजाजत दें तो मैं आत्मघाती हमलावर के तौर पर पाकिस्तान में जाऊंगा. हमारा (भारतीय मुसलमानों का) पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है, हम उससे नफरत करते हैं.”

 

India Pakistan Attack News Live: हालात का जायजा लेने उरी पहुंचे जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा स्थिति का आकलन करने के लिए उरी पहुंचे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हमले की नाकाम कोशिश की गई थी. हमारी सेना का जोश हाई है. जम्मू पुलिस भी सुरक्षा में पूरी तरह से मुस्तैद है. बॉर्डर के गांव गया था. पीड़ित परिवार से मिलने के लिए, मृतक और घायल परिवार वालों से मुलाकात की है. गांव में नए बंकर बनाने की जरूरत है.

India Pakistan Attack News Live: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय देगा नई जानकारी

भारत पर पाकिस्तान के हमले की नाकाम कोशिशों को बाद अब विदेश मंत्रालय शुक्रवार (9 मई, 2025) को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की ओर से PAK पर किए गए पलटवार पर नई जानकारी दे सकता है. विदेश मंत्रालय की ओर से आज शाम साढ़े 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी.

Leave a Reply